#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में एचआईवी/एड्स पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल,

सहारनपुर में एचआईवी/एड्स पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल,

चिकित्साधिकारियों को रोकथाम, जांच और इलाज के लिए किया गया जागरूक

संवाददाता- मो कलीम अंसारी    

सहारनपुर जनपद में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार और देखभाल से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कैम्प कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शेर सिंह कक्कड एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एक दिवसीय संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर श्रीमती अवन्तिका वाजपेयी, डा0 मनीष शर्मा एवं राजेश रंजन प्रतिभाग किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों से जुड़े चिकित्साधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको), उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया का सहयोग एवं समन्वय रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्साधिकारियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित सेवाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रम की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना था।
एचआईवी की रोकथाम, जांच और उपचार पर चर्चा, कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) की संरचना, एचआईवी की वर्तमान स्थिति, संक्रमण की रोकथाम, जांच और काउंसलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेवाओं, यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई), प्रजनन तंत्र के संक्रमण (आरटीआई) के प्रबंधन तथा उच्च जोखिम वाले समूहों (एचआरजी) से जुड़े विषयों पर भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्साधिकारियों ने, जनपद के अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारियों, ब्लॉक स्तर पर तैनात चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्साधिकारियों ने भाग लिया। उक्त कार्यशाला में डा0 सूर्य प्रकाश गंगवार, डिप्टी सीएमओ,अमित कुमार सीपीएम, सन्दीप कुमार, डीएमडीओ,दिशा क्लस्टर,सपुर एवं  एम पी सिंह चावला ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button