#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना मंडी पुलिस ने 230 ग्राम चरस के साथ 2 तस्कर दबोचे….

थाना मंडी पुलिस ने 230 ग्राम चरस के साथ 2 तस्कर दबोचे….

संवाददाता – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने नशा तस्करी में लिप्त 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम आदित्य उर्फ सन्नी पुत्र राकेश निवासी शांतिनगर जेल चुंगी जनकपुरी और उस्मान पुत्र इरफान निवासी फूल कॉलोनी बेहट हैं। एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देश पर एसपी सिटी और सीओ सिटी प्रथम के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर शकलापुरी मार्ग पर आम के बाग के पास जंगल की ओर जाने वाले रास्ते से दोनों को पकड़ा गया। उनके कब्ज़े से 230 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। इसमें आदित्य से 110 ग्राम और उस्मान से 120 ग्राम चरस मिली। इस पर थाना मंडी पुलिस ने अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस दोनों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। आदित्य पर पहले से 4 और उस्मान पर 5 मुकदमे दर्ज हैं।

17 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार….

वहीं थाना मंडी पुलिस ने ही दूसरे मामले मे मोहम्मद अहमद पुत्र फाजिल निवासी इस्लामाबाद गली नंबर-2 खुदाना को पुराना कलसिया रोड पर कब्रिस्तान के पास टावर वाली गली से गिरफ्तार किया। उसके कब्ज़े से 17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। उसके खिलाफ मुकदमा 537/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के 7 मुकदमे दर्ज हैं।

अवैध चाकू के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार…

इसी क्रम में थाना मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान रवि पुत्र राजू उर्फ बिजेन्द्र निवासी पुष्पांजलि विहार जनता रोड जनकपुरी को बाबालाल दास रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्ज़े से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। उसके खिलाफ मुकदमा 538/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया है। आरोपी पर सदर बाज़ार थाने में चोरी के 2 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button