#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

कन्याओं के पूजन से गूंजा मढ़िया माता मंदिर, न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने कराया भव्य कन्या भोज

कन्याओं के पूजन से गूंजा मढ़िया माता मंदिर,  न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूट्स ने कराया भव्य कन्या भोज

रायबरेली। शारदीय नवरात्रि के समापन और महानवमी के पावन अवसर पर न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूट्स  (एनएसजीआई) की ओर से एनएसपीएस त्रिपुला स्थित मढ़िया माता मंदिर परिसर में कन्या पूजन, कन्या भोज का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस दौरान मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा ने संस्थान की विभिन्न शाखाओं के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ मां भगवती के दरबार में पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां को भोग अर्पित किया। सैकड़ो कन्याओं ने हलवा, चना और पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।  तत्पश्चात् सभी कन्याओं को उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो नारी शक्ति के सम्मान और उनके महत्व को रेखांकित करती है।  बालिकाएं समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं, उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति, राजीव सिंह, तारकेश्वर सिंह, इंद्र विक्रम सिंह सहित शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी, आदित्य मिश्रा, रमाशंकर पाठक, राजेश मौर्या, बलराज राना, लालमणि चौधरी, समर बहादुर यादव, विकास यादव, छोटे लाल यादव, सुरेश चौधरी (दानी), के के साहू, सरवन आजाद, राहुल यादव, राजेश सिंह, संजय मौर्या, गिरीश श्रीवास्तव, देव शंकर शुक्ला , संजय श्रीवास्तव समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button