#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

नवीन मंडी समिति पूरनपुर में व्यवस्थाएं बदहाल, जन कल्याण सुरक्षा संघ ने सौंपा ज्ञापन

नवीन मंडी समिति पूरनपुर में व्यवस्थाएं बदहाल, जन कल्याण सुरक्षा संघ ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – अखिलेश यादव ,पीलीभीत

पूरनपुर/पीलीभीत। आज दिनांक 21/10/26 दिन बुधवार को जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल नवीन मंडी समिति पूरनपुर पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के पूर्व डायरेक्टर प्रेम त्रिपाठी सहित करीब 46 सदस्य शामिल रहे। इस दौरान व्यापारियों और आढ़तियों की समस्याओं को लेकर टीम ने मंडी का भ्रमण किया।

मंडी में मिलीं खामियां –
भ्रमण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। धान की तौल में बाधा, धर्मकांटे पर तौल में गड़बड़ी, पेयजल, शौचालय, किसान विश्राम शेड, 50 कुंटल की पर्ची न मिलना, बारदाना व लेवल की कमी और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होना जैसी समस्याओं को लेकर व्यापारियों व किसानों में भारी रोष देखने को मिला।

इस दौरान मंडी सभापति के रूप में एसडीएम पूरनपुर भी भ्रमण के दौरान साथ रहे। उन्होंने भी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंडी सचिव को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

अंत में मंडी सचिव पूरनपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि धान की सीधी खरीद पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए ताकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके और मंडी परिषद में बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, शेड, तौल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 1-2 दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से – अमरजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, भुजेंद्र सिंह, जिला सचिव मनप्रीत सिंह, तहसील उपाध्यक्ष भूपराम पासवान, तहसील सचिव कलीनगर सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button