मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत छात्राओं और शिक्षकों को किया सम्मानित, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत छात्राओं और शिक्षकों को किया सम्मानित, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी, 12 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना हैदराबाद पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ममरी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति टीम ने सम्मानित किया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
इसके अलावा थाना क्षेत्र में पैदल मार्च निकालकर आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों को जागरूकता संदेश दिए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पुलिस का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक करना है।



