#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

दुर्जनपुर कला में रोजगार सृजन दिवस का आयोजन, ग्रामीणों को योजना की दी गई जानकारी

दुर्जनपुर कला में रोजगार सृजन दिवस का आयोजन, ग्रामीणों को योजना की दी गई जानकारी

पूरनपुर, पीलीभीत। विकसित भारत जी राम जी योजना (VB-G RAM G) के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्जनपुर कला में विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक और ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान रोजगार सेवक ने ग्रामीणों को जॉब कार्ड बनवाने, रोजगार की मांग करने, बेरोजगारी भत्ता और मजदूरों के पलायन को रोकने से संबंधित जानकारी दी। साथ ही पंचायत में संचालित चक रोड निर्माण, तालाब खुदाई और वृक्षारोपण जैसे विकास कार्यों में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई।

ग्राम प्रधान ने कहा कि पंचायत का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति रोजगार से वंचित न रहे। इच्छुक ग्रामीणों से जॉब कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के अंत में नए जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन लिए गए और पुराने जॉब कार्डों का सत्यापन किया गया। रोजगार दिवस के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्ट- अखिलेश यादव,पीलीभीत



Related Articles

Back to top button