#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशकन्नौजब्रेकिंग न्यूज़

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने शुरू की निगरानी — SvasJsNews

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने शुरू की निगरानी — SvasJsNews

रुरुगंज/कन्नौज। क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब गांव बरके पूर्वा निवासी ब्रह्मानंद पुत्र रमेश सिंह करीब 12 बजे रुरुखुर्द गांव के पास एक खेत में लगे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक के चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि यह टावर गांव के किसान सर्वेश यादव के खेत में स्थित है। सूचना मिलते ही रुरुगंज चौकी पुलिस के प्रभारी राजेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि काफी समझाने के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है।


ग्रामीणों के अनुसार, युवक का अपने बहनोई सुशील कुमार उर्फ मौलवी निवासी कुठला वीरपुर, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बहनोई खेती, ट्रैक्टर और केसीसी से जुड़े लाखों रुपये ले चुका है, जिससे युवक मानसिक तनाव में आ गया और इस तरह का कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मौके पर डटी हुई है और हर संभव प्रयास कर रही है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। साथ ही पूरे मामले की गहन जांच भी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button