वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के निर्देशन में कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट संपन्न

वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के निर्देशन में कराटे ग्रेडिंग बेल्ट टेस्ट संपन्न
इंदिरा गार्डन में 38 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, शारीरिक क्षमता, तकनीकी कौशल एवं अनुशासन का हुआ मूल्यांकन
इम्तियाज़ अहमद खान
ब्यूरो चीफ
रायबरेली। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के निर्देशन में रायबरेली मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों का त्रैमासिक कराटे श्रेणी उन्नयन बेल्ट परीक्षण रविवार को इंदिरा गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अंतर्गत आयोजित इस परीक्षण में अकादमी के 38 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
परीक्षण के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, तकनीकी दक्षता, अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं कराटे कौशल का विभिन्न चरणों में मूल्यांकन किया गया। इसमें दौड़, शारीरिक व्यायाम, योगासन, मुक्का प्रहार, पैर से प्रहार, बचाव की तकनीक, काता, किहोन, लिखित परीक्षा एवं मौखिक परीक्षा जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने सभी चरणों में मेहनत, समर्पण एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परीक्षण कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं रायबरेली मार्शल आर्ट अकादमी के संस्थापक एवं प्रशिक्षक आशीष जायसवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल में जितेंद्र सिंह, प्रतीक सिंह, रागी सिंह, अविका, आराध्या शुक्ला, प्रणवी शुक्ला एवं श्रेया कौशल शामिल रहे। निर्णायकों ने विभिन्न चरणों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों के अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विशाल जायसवाल, बृजेश पाल, मौसम कुमार शुक्ला, पन्नालाल कौशल समाज सेवी पूजा गुप्ता सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।
परीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुरूप बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतिभागी खिलाड़ियों में पीली पेटी वर्ग में जीवा यादव, तमन्ना, तत्सत द्विवेदी, अनन्या चौहान, मिशिका, ईशानी, भावना, शिवांश जायसवाल, अर्णव शर्मा एवं शिवन्या सिंह; नारंगी पेटी वर्ग में माही विश्वकर्मा, शान्वी, अक्षिता, प्रिशा, काजल सिंह, प्रत्युष कुमार, अर्णव यादव, अथर्व यादव एवं दिव्यांका वर्मा; हरी पेटी वर्ग में आकर्षिका सिंह, रिया, आराध्या मिश्रा, तनय मिश्रा, आर्तिका मिश्रा एवं अद्विक वर्मा; नीली पेटी वर्ग में ओस मिश्रा एवं संबंध कुमार; बैंगनी पेटी वर्ग में अनवी मिश्रा, अनय मिश्रा, ओजस जायसवाल एवं आकर्ष; मैरून पेटी वर्ग में अनिरुद्ध सिंह, मोहम्मद फहीम एवं अल्पिका सिंह; तीसरी भूरी पेटी वर्ग में शौर्य पाल तथा दूसरी भूरी पेटी वर्ग में सत्यार्थ पटेल एवं रुद्रांश पटेल ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन का उद्देश्य खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान एवं नियमित श्रेणी उन्नयन परीक्षण के माध्यम से कराटे के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। इस प्रकार के परीक्षण खिलाड़ियों की मेहनत एवं योग्यता का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उन्हें उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अकादमी के संस्थापक एवं प्रशिक्षक आशीष जायसवाल ने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा की कला नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मसंयम, सम्मान, आत्मविश्वास एवं निरंतर मेहनत का माध्यम है। अकादमी का उद्देश्य बच्चों को उत्कृष्ट तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना और एक अनुशासित नागरिक के रूप में विकसित करना है।



