#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशगंगा स्नानदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ब्रह्मचारी घाट पर DM-SP ने परखी तैयारियां

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ब्रह्मचारी घाट पर DM-SP ने परखी तैयारियां

पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने ब्रह्मचारी घाट पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नदी के जलस्तर और गहराई को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर लाल झंडे लगाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से बचें।

घाट पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों, नाव और बचाव दल की तैनाती के साथ आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाले सभी संसाधनों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मोबाइल शौचालय, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button