‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्यवाही, 50 लाख रुपये की अवैध स्मैक के साथ महिला नशातस्कर गिरफ्तार

‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्यवाही, 50 लाख रुपये की अवैध स्मैक के साथ महिला नशातस्कर गिरफ्तार
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नशे के अवैध कारोबार पर पूरी सख्ती से लगाम कसने के लिए सहारनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” (नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर) के अंतर्गत थाना कुतुबशेर और मिशन शक्ति एंटीरोमियो की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली एक शातिर महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह (परिक्षेत्र सहारनपुर) के निर्देशों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिन्दल के पर्यवेक्षण में पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर रही है* *इसी क्रम में कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक सन्तोष त्यागी की पुलिस टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान रामगढ़ नहर से बालिया के भट्टे की तरफ जाने वाले मार्ग से अभियुक्ता चांदनी (पत्नी नौशाद), निवासी लहियागढ़, थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता के विरुद्ध थाना कुतुबशेर पर धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया नशातस्करी करने वाली चाँदनी का पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्ता का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें थाना कुतुबशेर में वर्ष 2022 में मु0अ0सं0 179/22 (धारा 8/21 एनडीपीएस), वर्ष 2024 में मु0अ0सं0 376/24 (धारा 8/21 एनडीपीएस) और इस वर्ष मु0अ0सं0 133/26 (धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट) के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों तक भी कानून के हाथ पहुंच सकेंl गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी,उ0नि0 अजयपाल सिंह, उ0नि0 आकाश कुमार, म0उ0नि0 सुधा रानी, है0का0 रूपेन्द्र सिंह और म0का0 काजल सागर शामिल रहे। सहारनपुर पुलिस के इस कड़े रुख से क्षेत्र के अन्य नशा तस्करों में हड़कंप मच गया हैl



